फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाबा का ढाबा' पर जुटी सैकड़ों की भीड़, स्वरा भास्कर से लेकर रवीना टंडन तक ने लगाई थी मदद की गुहार

Thu, 08 Oct 2020 08:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 08 Oct 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Long Queues At Elder Couples Food Stall After Bollywood Celebs Swara Raveena and Sunil Promote Them
रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, बाब का ढाबा - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर बीते कुछ घंटों में एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। ये वीडियो था दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'बाबा का ढाबा' का। इस वीडियो में एक बुजुर्ग दंपति रोते हुए अपना दर्द बयां करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। इसका नतीजा ये निकला कि वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस बुजुर्ग दंपति की मुस्कुराती हुई तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

Baba Ka Dhaba Long Queues At Elder Couples Food Stall After Bollywood Celebs Swara Raveena and Sunil Promote Them
बाबा का ढाबा - फोटो : twitter

कुछ ही घंटों में बुजुर्ग दंपति के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का ये कमाल किया है सोशल मीडिया ने। सोशल मीडिया ने ऐसी ताकत दिखाई कि एक तरह का अभियान सा चल गया और क्या आम और क्या खास, हर कोई बुजुर्ग दंपति की मदद करते नजर आया। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बुजुर्ग दंपति छोटी सी दुकान पर खाना बनाकर बेचते हैं। पिछले कुछ घंटों में वायरल हुए वीडियो में बुजुर्ग बताते हैं कि वो पिछले 30 साल से ये ढाबा चला रहे हैं।

Baba Ka Dhaba Long Queues At Elder Couples Food Stall After Bollywood Celebs Swara Raveena and Sunil Promote Them
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम

वायरल वीडियो में बुजुर्ग दंपति अपना दर्द बयां करते हुए दिखाई दिए। 80 साल के इस बुजुर्ग ने बताया कि वो और उनकी पत्नी सुबह साढ़े 6 बजे उठकर दिन के खाने की तैयारी करते हैं और साढ़े नौ बजे तक खाना तैयार हो जाता है। ये पूछे जाने पर कि वो कमाते कितना है, बुजुर्ग रोते हुए बताते हैं कि चार घंटे में वो पचास रुपये ही कमा पाए हैं। उनका कहना था कि कमाई तो पहले भी बहुत नहीं थी, लेकिन कोरोना काल में हाल बहुत बुरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Long Queues At Elder Couples Food Stall After Bollywood Celebs Swara Raveena and Sunil Promote Them
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसके ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि देखते ही देखते ये टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया। क्या आम और क्या खास... कई लोग बुजुर्ग दंपति की मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर आगे आ गए। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'ट्विटर भला भी कर सकता है!'
 

विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Long Queues At Elder Couples Food Stall After Bollywood Celebs Swara Raveena and Sunil Promote Them
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'जो कोई भी बाबा के ढाबा पर खाना खाएगा, वो मुझे अपनी एक तस्वीर भेजे, मैं उन तस्वीरों को प्यारे से संदेश के साथ पोस्ट करूंगी।' इसी के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर भी वीडियो देख भावुक हो गईं और उन्होंने इस बुजुर्ग दंपति की मदद करने की इच्छा जताई।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed