दुनियाभर में बाहुबली के नाम से मशहूर हुए साउथ एक्टर प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है। लाखों फैंस की डिमांड के बाद प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर लिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रभास के फैंस उनसे काफी समय से इंस्टाग्राम पर आने की मांग कर रहे हैं।
2 of 5
saaho and baahubali
- फोटो : social media
गौरतलब है कि प्रभास अब तक केवल फेसबुक के द्वारा ही अपने फैंस से जुड़े हुए थे। ऐसे में उनके इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन सीन वाली बताई जा रही है।
खबरों की मानें तो 'साहो' की शूटिंग बीते दिनों अबु धाबी में हो रही थी। हाल ही में फिल्म के एक सीन से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक एक्शन सीन को फिल्माने के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।
4 of 5
baahubali 2
- फोटो : file photo
पता हो कि प्रभास ने 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन से दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। फिल्म बाहुबली ने प्रभास के पूरे फिल्मी करियर को बदलकर रख दिया। आज के समय में वह हर निर्देशक की पहली पसंद बन चुके हैं।
5 of 5
prabhas
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'राघवेंद्र', 'वर्षम', 'योगी', 'एक निरंजन', 'रेबेल', 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास साहो को मिलाकर अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं।