'बाहुबली 2' के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बाकी हैं। दर्शकों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग करा ली है। खबर ये भी है कि दो मई तक इसके सारे शो हाउसफुल हैं। ऐसे में फिल्ममेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
रिलीज से पहले 'बाहुबली 2' के अहम सीन लीक, तेजी से हो रहे वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज होने से पहले ही इसके कुछ अहम सीन और तस्वीरें लीक हो गई हैं। इसमें प्रभास का इंट्रोडक्शन सीन और कई तस्वीरें शामिल हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन सीन की वजह से फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ये भ्ाी पढ़ें- टीवी में देसी सास बनीं ये 'अम्मा जी', असल जिंदगी में हैं कटरीना जितनी हॉट
रिलीज से पहले 'बाहुबली 2' के अहम सीन लीक, तेजी से हो रहे वायरल
इस बारे में बताते हुए प्रोड्यूसर शोबू ने ट्विटर पर लिखा, 'अलग-अलग देशों के सेंसर बोर्ड के अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग किसी के सामने नहीं हुई है।' फिल्म के सीन करने वाले का पता लगाना अभी बाकी है। कुछ महीने पहले भी फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं।
ये भ्ाी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत ने की बदतमीजी, वॉचमैन को पीटकर भागे फैंस
रिलीज से पहले 'बाहुबली 2' के अहम सीन लीक, तेजी से हो रहे वायरल
कहा जा रहा था कि ये किसी अंदर के स्टाफ का काम है। इसके बाद छान-बीन कर उसे पकड़ लिया गया था। इसके बाद एडिटिंग वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे। बता दें कि ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है।
ये भ्ाी पढ़ें- 'बाहुबली 2' ने सबसे महंगे टिकट का बनाया रिकॉर्ड, खर्च करने होंगे 2400 रुपए
रिलीज से पहले 'बाहुबली 2' के अहम सीन लीक, तेजी से हो रहे वायरल
पूरे देश के दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। ये फिल्म देश भर के 8000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। माना जा रहा है कि ये फिल्म करीब 1000 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी।
ये भ्ाी पढ़ें- सलमान की इस हीरोइन ने शेयर की ऐसी फोटो, पार हुईं सारी हदें