छह फुट और दो इंच के प्रभास चार महीनों की अथक मेहनत के बाद बाहुबली द कॉनक्लूजन में तीन बड़े-बड़े कारनामों की शूटिंग पूरी कर ली है। बाहुबली के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।
बाहुबली 2 में प्रभाष करेंगे ये तीन कमाल, फिर से कर देंगे अचंभा
साथ में यह भी बताया कि दिसंबर 2015 के शुरुआत में फिल्म की थोड़ी सी शूटिंग शेड्यूल निपटाने के बाद प्रभास ने लगातार 4 महीने तक विशेष ट्रेनिंग ली है। इसके लिए प्रभास कहीं बाहर नहीं गए बल्कि देश में रहकर जमकर पसीना बहाया है।
बाहुबली 2 में प्रभाष करेंगे ये तीन कमाल, फिर से कर देंगे अचंभा
इतनी मेहनत इसलिए कि वो तीन एपिक सीन को कर पाएं। बाहुबली द बिगनिंग में अपने कंधों पर विशाल शिवलिंग को उठाने वाला उनका सीन बॉलीवुड के यादगार सीन्स में एक में शामिल हो गया है। फोटो अभी तक सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
बाहुबली 2 में प्रभाष करेंगे ये तीन कमाल, फिर से कर देंगे अचंभा
आपको बता दें कि इस सीन के लिए प्रभास ने जी तोड़ मेहनत की थी। सुबह 20 अंडे खाने से लेकर भयंकर डाइट प्लान को फॉलो किया। लेकिन उसके बाद विशेष ट्रेनिंग लेकर फिर से शूटिंग ज्वाइन किया।
बाहुबली 2 में प्रभाष करेंगे ये तीन कमाल, फिर से कर देंगे अचंभा
प्रभास के शूटिंग ज्वाइन करने से क्रू और एसएस राजामौली बेहद खुश हैं। प्रभास सेट पर एक आदर्श कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। जितने भी डॉयरेक्टर्स ने उनके साथ काम किया है सभी ने उन्हें डायरेक्टर्स ब्वॉय की उपाधि से नवाजा है।