आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) कैंसर से जूझ रही हैं। कैंसर की वजह से ताहिरा बाल्ड भी हो गई हैं। इस बीच ताहिरा ने हौसला दिखाते हुए पहली बार रैंप वॉक किया। ताहिरा ने बड़े ही बिंदास अंदाज में रैंप वॉक किया। रैंप वॉक के दौरान वहां मौजूद लोग उनकी हौसला अफजाई करते हुए दिखाई दिए। इस रैंप वॉक की तस्वीर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया।
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने बाल्ड लुक में किया रैंप वॉक, कैंसर का कर रही हैं डटकर सामना
ताहिरा ने पोस्ट करते हुए लिखा - 'मुझसे कहा गया था कि रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर ज्यादा इस्माइल मत करना, मैं कंट्रोल नहीं कर पाई। पहली बार रैंप वॉक किया। यह अच्छी फीलिंग है।' ताहिरा 'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान रैंप वॉक करती हुई दिखाई दीं। इस मौके पर ताहिरा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ की गॉगल्स कैरी किए हुए थे जो काफी कूल लग रहे थे।
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
ताहिरा के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई ताहिरा के हौसले की सराहना कर रहा है। ताहिरा को कीमोथेरेपी के दौरान बाल मुंडवाने पड़े। वह आखिरी कीमोथैरेपी भी करवा चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। ऐसे में ताहिरा की एक और फोटो सामने आई है जिसमें उनके पति आयुष्मान सेल्फी लेते हुए दिख दिखे थे।
आपको बता दें, आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। इसके बाद ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इस बात की जानकारी खुद ताहिरा ने पोस्ट करके दी थी। जब से ताहिरा ने कैंसर के बारे में खुलासा किया है तब से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की भी बाल्ड तस्वीरें वायरल हुई थीं।
कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है। यह खुशखबरी सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सेट की एक तस्वीर पोस्ट करके दी। सोनाली बेंद्रे ने लिखा - 'लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं। कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। फिर से काम पर लौट पर अजीब सा एहसास हो रहा है। मेरे पास अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं है। कैमरे को दोबारा फेस करना एक अलग सा अनुभव है।'
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on