बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के करियर के लिहाज से जहां बीता साल बेहद अच्छा रहा तो वहीं निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। दरअसल, उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, जिसका इलाज जारी है। इस दौरान आयुष्मान लगातार पत्नी का हौसला अफजाई करते दिखे।
Video: कैंसर की जंग लड़ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी, पोस्ट शेयर कर बताई हेल्थ अपडेट
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
इससे पहले ताहिरा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं। मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है। आधी लड़ाई मैं जीत चुकी हूं। आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं।'
ताहिरा ने आगे लिखा - 'मजबूत बनो, हम इससे उभरेंगे। मेरे आस-पास के लोगों के लिए भी बहुत आभार जिन्होंने मेरा साथ दिया।' ताहिरा ने अपनी बीमारी की जानकारी भी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में बताया था कि उन्हें दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) है। ताहिरा ने उस वक्त मास्टेक्टोमी कराया था इसके बाद वह काम पर लौट आई थीं।
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मशहूर लेखक हैं। आपको बता दें, इन दिनों बॉलीवुड में कई स्टार्स कैंसर से जूझ रहे हैं। सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में इलाज करवाकर वापस लौट आई हैं तो वहीं हाल ही में नफीसा अली को कैंसर डिटेक्ट हुआ था।