बॉलीवुड में चोटी के अभिनेता आयुष्मान खुराना इस वक्त जिस भी फिल्म पर हाथ रख देते हैं वो सुपरहिट हो जाती है। दर्शकों को उनकी की फिल्म का इंतजार रहता है। आज आयुष्मान जो भी हैं उसमें उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप का बहुत बड़ा हाथ हैं। एक समय पर दोनों पति-पत्नी ने बहुत बुरा दौर देखा है। आज ताहिरा का जन्मदिन है।
2 of 5
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap
- फोटो : instagram
ताहिरा कश्यप ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उनके सारे बाल झड़ गए थे। ये वो दौर था जब आयुष्मान करियर की सबसे ऊंची चढ़ाई चढ़ रहे थे। इस दुखी वक्त में दोनों एक दूसरे का सहारा बने। ताहिरा ने कैंसर की जंग जीती और आयुष्मान ने नंबर वन की।
3 of 5
tahira kashyap
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना को 16 साल की उम्र में ही ताहिरा कश्यप से प्यार हो गया था। 12 साल तक लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली थी। ताहिरा ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब वो अपने रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थीं।
4 of 5
ताहिरा कश्यप
- फोटो : amar ujala, mumbai
इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने कहा था, 'मुझे आयुष्मान के ऑन स्क्रीन पर किस करने से परेशानी होती थी। उस वक्त बड़ा अजीब लगता था। उन दिनों मैं प्रेगनेंट भी तो ऐसे समय में आपके हॉर्मोंस भी ऊपर नीचे होते हैं। आयुष्मान के पास मुझे धैर्य से सुनने का वक्त नहीं था और मेरे पास उन्हें समझने का धैर्य नहीं था। हम साथ होकर पर भी एक- दूसरे के पास नहीं थे। वो समझते थे कि मैं बुरा नहीं मानूंगी। मैं ये बात जानती थी की वो मुझे चीट नहीं कर रहे हैं। मुझे बस एक कलाकार की कला को समझना था।'
5 of 5
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap
- फोटो : social media
ताहिरा ने बताया था कि मेरी जिंदगी में कुछ कई ऐसे मोड़ भी आए जब मैं अपने रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थी। कई बार मैंने इसके लिए मन भी बना लिया था। मैं सोचती थी कि इस रिश्ते को अब और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। मैंने कई बार हाथ खड़े किए लेकिन आयुष्मान ने नहीं, उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमने कैंसर से लड़ाई लड़ी और दोनों ने इस जंग को जीत लिया।
श्वेता बसु प्रसाद ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, बोलीं- मैं पति की फैन हूं