आयुष्मान खुराना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा का सभी भारतीयों से सम्मान करने का आग्रह कर रहे हैं। आयुष्मान का कहना है कि घातक कोरोनावायरस पर जीत हासिल करने की शक्ति हमारे हाथ में है। साथ ही उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को वायरस पर जीत हासिल करने के लिए घर पर रहकर धैर्यपूर्वक योगदान करने को कहा।
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान कहते हैं, 'हम सभी को कोरोनावायरस के कारण खतरा है और इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें धैर्य रखना होगा।' वे कहते हैं कि, 'जीवन गंवाने से होने वाले दर्द की किसी भी चीज से तुलना नहीं की जा सकती और ऐसे में देश के प्रत्येक नागरिक से खुद की और अपने प्रियजनों की रक्षा के लिए मैं घर पर रहने का आग्रह करता हूं।'
3 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसके साथ ही आयुष्मान ने 3 मई तक राष्ट्रीय लॉकडाउन का सम्मान करने और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा। आयुष्मान कहते हैं, 'खुद के साथ ही दूसरे कई लोगों के जीवन को बचाने की शक्ति हमारे साथ है।'
4 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान ने प्रत्येक नागरिक से लॉकडाउन की इस विस्तारित अवधि के दौरान उसी संकल्प को बनाए रखने की अपील की, जैसा उन्होंने 21 दिनों के शुरूआती लॉकडाउन के दौरान दिखाया था। वे कहते हैं, 'भारत के सभी नागरिक विभिन्न स्तर पर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, प्रत्येक नागरिक चिंतित है, लेकिन हम सभी लगातार वायरस को रोकने के प्रयास में लगे हैं।'
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान कहते हैं, 'केवल हम ही भारत को कोरोनावायरस पर विजय पाने में मदद कर सकते हैं और लाखों लोगों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। हमें सहानुभूतिशील होना चाहिए, हमारे संकल्प को डगमगाने न दें, भारत को जीत दिलाने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करें डगमगाएं नहीं। हम सभी को स्थिति को नियंत्रित करने और भारत को वापस सामान्य स्थिति में लौटने में मदद करने के लिए कड़ी चौकसी रखनी होगी।'