बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैैं। यह फिल्म समलैंगिक संबंध जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ मशहूर यूट्यूब स्टार जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देेंगे। ये सभी सितारे इन दिनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच आयुष्मान ने खुलासा किया है उन्होंने इस फिल्म में जितेंद्र कुमार को किस करने से पहले अपनी जिंदगी में एक बार और भी लड़के को किस किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जितेंद्र ने इस फिल्म से पहले चार लड़कों को किस किया था।
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया है कि एमटीवी रोडीज के समय भी उन्होंने एक लड़के को किस किया था। आयुषमान खुराना ने कहा, मैंने एमटीवी रोडीज के समय भी लड़के को किस किया था। हम लोग ट्रुथ एंड डेयर खेल रहे थे। मेरे पास डेयर आया जिसके तहत मुझे एक लड़के को किस करना था इसलिए मैंने वो किया। इसके साथ ही आयुष्मान खुराना ने ये भी कहा कि अगर मैं डेयर में ये सब कर सकता हूं तो एक फिल्म में क्यों नहीं ?
आयुष्मान खुराना के अनुसार एक लड़का दूसरे लड़के से और एक लड़की दूसरी लड़की से प्यार कर सकती है। आखिरी समय में क्या होगा ये मायने नहीं रखता है। अपने अलावा आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में उनके समलैंगिक पार्टनर का किरदार निभा रहे अभिनेता जितेंद्र कुमार के बारे में भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र ने भी कॉलेज के समय एक नहीं बल्कि चार लड़के को किस किया था जब उन्हें रैगिंग के दौरान ऐसे करने को कहा गया था।
आयुष्मान खुराना ने कहा, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में किसिंग सीन शूट करने से पहले मैंने जीतू (जितेंद्र) से पूछा कि क्या उसने कभी किसी लड़के को किस किया है। इस पर उसने बताया कि हां जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज मेें था तो उसकी रैगिंग हुई थी। उस रैगिंग में जितेंद्र को चार लड़को को किस करने के लिए कहा गया था जोकि उन्हें करनी पड़ी थी। गौरतलब है कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों ने उसे खूब पसंद किया।