एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में कर दर्शकों के दिल में जगह बना चुके आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया। ऐसे में फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है जिसका नाम है 'राधे- राधे'।
2 of 5
ड्रीमगर्ल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल' के ट्रेलर की तरह ही फिल्म के पहने गाने 'राधे राधे' ने भी दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। गाने की झलक तो पहले ही ट्रेलर में देखी जा चुकी है लेकिन अब पूरा गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिल्म जब मथुरा बेस्ड है तो राधे कृष्णा का गाना कैसे शामिल नहीं करते।
3 of 5
ayushmann khurrana dream girl
- फोटो : Twitter
गाने के बारे में राज ने आगे बताया कि इसके शूट के लिए मुंबई में ही एक बड़ा सेट बनाया गया था जिसे मथुरा-गोकुल का लुक दिया गया था। वहीं ये गाना ऐसे वक्त पर आता है जो फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद करता है। ये गाना एकदम परफेक्ट जन्माष्टमी सॉन्ग है।
4 of 5
dream girl trailer launch event
- फोटो : instagram
गाने में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना 'पूजा' की आवाज में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं कभी वो राधा तो कभी सीता या द्रौपदी बने नजर आते हैं।
5 of 5
dream girl trailer launch event
- फोटो : social media
गौरतलब है कि राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म ड्रीम गर्ल को एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह ने प्रोड्यूस किया है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।