आयुष्मान खुराना हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में समाज को एक संदेश देती हैं, इसलिए दर्शकों को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। आयुष्मान खुराना की फिल्मों की खूब तारीफ भी होती है। आजकल आयुष्मान अपनी फिल्म अनेक को लेकर चर्चा में हैं। 'अनेक' के मेकर्स ने आज इस फिल्म का पॉलिटिकल एक्शन मोशन टीजर रिलीज कर दिया है। अनेक का टीजर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 5 मई को रिलीज होगा।
2 of 4
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक
- फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना पहली बार इस फिल्म में एक अंडर कवर पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान हथियार और गोला-बारूद के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका डायलॉग और एक्टिंग सभी दमदार है। फिल्म के टीजर से दर्शक इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितनी शानदार होने वाली है। विक्की डोनर फिल्म के अभिनेता को टीजर में ये कहते सुना जा सकता है- 'हमारा देश अनेक हिस्सों से जुड़कर बना है, फिर क्यों कुछ हिस्से हमसे आज भी जुदा हैं... अनेक रहे जब एक समान... हर हिस्से में हिंदुस्तान... शांति के लिए मिशन शुरू... जीतेगा कौन? हिंदुस्तान।'
3 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोकेशन में शूट किया गया है। 'अनेक' को अनुभव सिन्हा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा मिलकर बनाया गया है। 2019 में आई फिल्म आर्टिकल 15 के बाद अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान की ये दूसरी फिल्म है। अनेक 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
4 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
अनेक के अलावा आयुष्मान फिल्म 'डॉक्टर जी' में रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगे। जिसमें वह एक पुरुष रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे। यह अनुभूति कश्यप के निर्देशन में भी पहली फिल्म होगी। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी सहायक भूमिकाओं में हैं।