बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'आर्टिकल 15' की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शक और फिल्म समीक्षक 'आर्टिकल 15' की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच आयुष्मान खुराना को एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग गया है जिसके लिए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है।
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के अनुसार आयुष्मान खुराना जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम करने पर आयुष्मान खुराना ने काफी खुशी जताई है साथ ही 'गुलाबो सिताबो' के डायरेक्टर शूजित सरकार का धन्यवाद भी किया है।
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने पर कहा है कि, 'उनके साथ काम करना मेरे लिए जैकपॉट से कम नहीं है। बच्चन जी के साथ काम करने के बाद मैं खुद और अच्छा एक्टर बनाने में कामयाब रहूंगा क्योंकि उनके साथ काम करने के दौरान मेरे पास बहुत कुछ सीखने का मौका होगा, जो मेरे करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।'
4 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना ने डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन के अलावा आयुष्मान खुराना ने शूजित सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि, 'मैं विक्की डोनर के बाद काफी समय से शूजित सर के साथ दोबारा काम करने का मौका तलाश रहा था। वह कहानी गढ़ने में मास्टर हैं। उन्होंने मुझे बड़ा ब्रेक दिया था जिसके लिए मैं हमेशा से उनका आभारी रहूंगा।'
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़ा अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आया था। सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। अमिताभ बच्चन के इस लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' में उनका किरदार सबसे अलग और जबरदस्त होने वाला है।