अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ग्लैमर की दुनिया में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। चैनल वी के शो 'पॉपस्टार्स' में हिस्सा लेने वाले वो सबसे युवा प्रतियोगी थे। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे। बिग एफएम पर उनका शो 'मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' सुपरहिट रहा था। 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले आयुष्मान के बारे में कुछ अनसुनी बातें...
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
एमटीवी का पॉपुलर शो रोडीज जीतने के बाद आयुष्मान खुराना चर्चा में आए। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे एमटीवी के लिए कई शोज किए। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक निर्देशक शूजित सरकार ने दिया। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेेब्यू किया। फिल्म के लिए आयुष्मान कई अवॉर्ड से नवाजे गए।
3 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना की गाड़ी चल निकली। इसके बाद उन्होंने 'नौटंकीसाला', 'बेवकूफियां' और 'हवाईजादा' कीं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगाकर हईशा' रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद आयुष्मान के करियर ने फिर से रफ्तार पकड़ी। उनकी मुख्य फिल्मों में 'बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'ड्रीम गर्ल' है।
4 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
आयुष्मान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। ताहिरा के पिता आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने खुलासा किया था कि ताहिरा के पिता ने तो यहां तक कहा था कि 'ये लड़का तो तुम्हें बहुत खुश रखेगा।' इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है।
5 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
एक वक्त ऐसा भी था जब आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा के बीच फिल्मों में उनके रोल को लेकर अनबन होने लगी। दरअसल ताहिरा कभी नहीं चाहती थीं कि आयुष्मान ऑनस्क्रीन किसी अभिनेत्री को किस करें। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा कि 'मेरी पत्नी ताहिरा कभी नहीं चाहती थी कि मैं ऑनस्क्रीन किस करूं। फिल्म 'विकी डोनर' के हिट होने के बाद भी हम दोनों के बीच किस सीन को लेकर खटास रही क्योंकि वह इन सब के लिए कभी हां करने को तैयार नहीं हुई।' आयुष्मान ने आगे बताया कि 'मेरी पत्नी खुद एक क्रिएटिव पर्सन हैं मैं खुश हूं कि अब हमारे बीच सब चीजें ठीक हैं।'