Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना सोमवार को अपना जन्मदिन अपने फिटनेस कोच के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए शारीरिक प्रशिक्षण लेते हुए बिताएंगे। काई पो चे, रॉक ऑन और केदारनाथ जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित करने वाले अभिषेक कपूर की इस फिल्म के लिए आयुष्मान दिन रात मेहनत कर रहे हैं और उनका मानना है कि इस तैयारी में एक दिन का आराम भी उनके सारे किए कराए पर पानी फेर देगा।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
36 साल के हो रहे आयुष्मान कहते हैं, 'अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म की तैयारियों में मैं गले तक डूबा हुआ हूं। इस फिल्म के लिए मुझे जो पैमाना अपने शारीरिक सौष्ठव का दिया गया है, उसके लिए मेरे पास बहुत समय ही नहीं है। यही वजह कि दोस्तों और घरवालों से घिरा होने के बावजूद मैं इस दिन छुट्टी नहीं ले सकता।'
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान ने अगले कहा, ' अपनी क्षमता से इतना आगे बढ़ कर काम लेना वाकई बड़ा कठिन रहा है, क्योंकि मैं स्वयं के भीतर एक खास किस्म का बदलाव लाना चाहता हूं। मुझसे कुछ तयशुदा अपेक्षाएं हैं और मैं चाहता हूं कि ऑडियंस को मुझमें कुछ नया देखने को मिले।’इस फिल्म के लिए आयुष्मान का जो प्रशिक्षण कार्यक्रम दिन के हिसाब से बना है, उसमें सोमवार को उनकी टांगों की वर्जिश होती है।'
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इस वर्जिश में उनको अपने टखने, पिंडलियां, घुटने और जांघों पर काफी जोर देना होता है। आयुष्मान कहते हैं, 'सोमवार का दिन मेरे लिए सबसे कठिन दिन होता रहा है और इस बार मेरा जन्मदिन भी इसी दिन पड़ रहा है। मैं चाहता तो बहुत हूं कि ये सोमवार वाली कसरत मुझसे न कराई जाए लेकिन फिर मन ही मन खुद को समझाता हूं कि दर्द लिए बिना संतोष मिलता भी तो नहीं है। बस उम्मीद करता हूं कि कोच जी सोमवार को मुझ पर थोड़ी रहम करें ताकि शाम को मैं केक काटने भर की हालत में बना रहूं।'
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आयुष्मान इन दिनों मुंबई से दूर चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। और, उनके लिए ये खास मौका है क्योंकि अपने माता पिता और पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाए उन्हें जमाना हो गया है।
पढ़ें: जब अंकिता लोखंडे ने सबके सामने ब्वॉयफ्रेंड विक्की को किया था Kiss, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो