फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amanda Seyfried and Thomas Sadoski parted ways after nine years of marriage

अमांडा सेफ्राइड-थॉमस सदोस्की: शादी के नौ साल बाद अलग हुईं राहें; अलगाव पर दोनों सितारों ने क्या कहा?

Wed, 16 Sep 2026 12:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Sep 2026 12:58 PM IST
सार

Amanda Seyfried-Thomas Sadoski: हॉलीवुड के चर्चित सितारों अमांडा सेफ्राइड और थॉमस सदोस्की ने साल 2017 में शादी की थी। मगर, इनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। दोनों ने अलग होने का एलान किया है।

विज्ञापन
Amanda Seyfried and Thomas Sadoski parted ways after nine years of marriage
थॉमस सदोस्की-अमांडा सेफ्राइड - फोटो : एएनआई

विस्तार

हॉलीवुड के चर्चित एक्टर थॉमस सदोस्की और अभिनेत्री अमांडा सेफ्राइड अलग हो गए हैं। इस जोड़ी ने शादी के नौ साल बाद एक-दूजे से अलग होने का एलान किया है। 'पीपल' (PEOPLE) को दिए एक साझा बयान में इन सितारों ने अपने अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वे कुछ वक्त से अलग रह रहे हैं। यह फैसला आखिरकार उनके परिवार के लिए सही रहा है।

विज्ञापन

बोले- 'हमेशा एक-दूजे के साथ'
सेफ्राइड और थॉमस ने अपने बयान में कहा, 'हम कुछ समय से अलग रह रहे हैं और यह हमारे और हमारे परिवार के लिए सही फैसला साबित हुआ है। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हैं। यह अच्छी बात है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में हुई थी मुलाकात 
40 वर्षीय सेफ्रिड और 50 साल के थॉमस की मुलाकात पहली बार साल 2015 में 'द वे वी गेट बाय' के ऑफ-ब्रॉडवे प्रोडक्शन में साथ काम करते हुए हुई थी। उसी साल बाद में वे 'द लास्ट वर्ड' के सेट पर फिर से मिले, जहां उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका का किरदार निभाया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी के रिश्ते में बदल गई।
मार्च 2016 में 'पीपल' ने पुष्टि की कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी साल बाद में उनकी सगाई हुई। फिर, मार्च 2017 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

गुपचुप तरेके से रचाई थी शादी
मार्च 2017 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। थॉमस सदोस्की ने उस समय कहा था, 'हमने चुपचाप शादी कर ली। हम बस एक शादी कराने वाले शख्स के साथ शहर से बाहर चले गए। सिर्फ हम दोनों..,और अपनी शादी की रस्म पूरी की। यह बहुत खूबसूरत था। यह बिल्कुल वैसा ही था जैसा इसे होना चाहिए था। बस हम दोनों एक-दूसरे से बातें कर रहे थे'।
बता दें कि थॉमस और सेफ्रिड दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी निजी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed