आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। आयुष्मान ने अपने करियर में 'विकी डोनर', 'ड्रीम गर्ल' और 'आर्टिकल 15' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयुष्मान, करण जौहर की आगामी जासूसी फिल्म में अभिनय करेंगे। अभिनेता करण जौहर के नेतृत्व वाले धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब आयुष्मान और करण दोनों एक फिल्म के लिए साथ आएंगे।
Ayushmann Khurrana: करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बने आयुष्मान खुराना! आकाश कौशिक होंगे निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:03 AM IST
सार
आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता करण जौहर के साथ अपने पहले सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन