मल्टी टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ 'दंगल' में आमिर खान की छोटी बेटी का किरदार निभा चुकीं सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम होगा 'बधाई हो'। आगे जानिए इस फिल्म के लिए आयुष्मान-सान्या ने कौन-कौन सी तैयारियां शुरू कर दी है।
आयुष्मान और सान्या ने फिल्म के लिए वर्कशॉप और रीडिंग सेशन शुरू कर दिया है। आयुष्मान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'चलिए इसे किया जाए! 'बधाई हो' की तैयारियां शुरू हो चुकी है। ये एक मजेदार यात्रा है।
सान्या ने आयुष्मान के ट्वीट को रीट्वीट किया है। इसके पहले सान्या ने लिखा, "मैं वास्तव में एक अभिनेत्री बनकर खुश हूं। जब भी कुछ दिलचस्प आता है, मैं इससे बेहतर बनकर निकलने की कोशिश करती हूं जो रचनात्मक तौर पर मुझे एक्साइट करता है। शुक्र है कि 'दंगल' की तरह मुझे यहां कुश्ती नहीं करनी है।
बता दे कि 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे। जो इसके पहले 'तेवर' डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसकी जिंदगी एक खास खबर से प्रभावित होगी। खबर के बाद परिवार के सदस्यों के साथ जो होता है वही कहानी की जड़ बन जाएगी।