{"_id":"5c06789dbdec224144743a5e","slug":"ayushman-khurana-shared-the-old-pictures-on-the-internet-so-friends-made-fun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना ने इंटरनेट पर शेयर कर दीं पुरानी तस्वीरें तो दोस्तों ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना ने इंटरनेट पर शेयर कर दीं पुरानी तस्वीरें तो दोस्तों ने उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
एक्टर, सिंगर और वीजे आयुष्मान खुराना के सितारे बॉलीवुड में इस समय बुलंदियों पर हैं। अभी हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्में बधाई हो और अंधाधुंध रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। हाल ही में आयुष्मान ने अपने कॉलेज की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देखते ही दोस्तों ने उनका मजाक उड़ाया है।
Trending Videos
Ayushman Khurana
- फोटो : social media
आयुष्मान ने पुराने दिनों की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक गाना शेयर किया है। यह गाना फिल्म कयामत से कयामत तक का पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि शायद यह कॉलेज का आखिरी दिन था और आने वाली जिंदगी के लिए सभी ने कुछ न कुछ सोच रखा था पर मैंने अपने लिए कुछ नहीं सोचा था।
ayushman khurana
उनके दोस्तों ने भी इन तस्वीरों को लेकर उनकी जमकर हंसी उड़ाई है। कुछ दिनों पहले भी आयुष्मान ने अपने कॉलेज के दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह गंजे नजर आ रहे थे। उस समय वह थियेटर किया करते थे। आयुष्मान ने अपने एक दोस्त के जन्मदिन पर यह तस्वीरें शेयर की थी। आयुष्मान ने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म विक्की डोनर से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बता दें आयुष्मान ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल का पहला पोस्टर भी शेयर किया था, पोस्टर में आयुष्मान एक साड़ी पहने नजर आ रहे हैं वह साड़ी पहनकर एक बाइक पर बैठे हैं। और उनके पीछे एक मंदिर नजर आ रहा है। जिसके कैप्सन में उन्होंने लिखा है कि एक अविश्वसनीय कहना, जो आपको परेशान करेगी, आपको हंसाएगी, और फिर आपका दिल जीतेगी।
विज्ञापन
ayushman khurana
बॉलीवुड के कम्पलीट पैकेज कहे जाने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी भावनाओं को वयक्त करने में जहा भी परहेज नहीं करते। बता दें वह अपनी पत्नी के के लिए भी समय समय पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।