कई साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह फैसला आ ही गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने फैसले में कहा है कि विवादित ढांचे की जमीन हिंदुओं को दी जाए। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले के 'सुप्रीम' फैसले पर बॉलीवुड सितारों के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए किसने क्या कहा...
अयोध्या फैसला: अनुपम खेर-स्वरा सहित इन 10 सितारों ने किए ये ट्वीट, देखिए किसने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मामले पर बेबाक राय रखने वाले अनुपम खेर ने अयोध्या मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुपम खेर ने ट्वीट किया- 'अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम। सबको सन्मति दे भगवान।'
अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम। सबको सम्मति दे भगवान। 🙏
अनुपम खेर के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। स्वरा भास्कर ने लिखा- 'रघुपति राघव राजा राम.. सब को सन्मति दे भगवान।'
रघुपति राघव राजा राम..
सब को सन्मति दे भगवान।
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट करके सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। अनुभव सिन्हा ने लिखा- 'आज, न हिंदू बन के सोचना,न मुसलमान बन के सोचना,आज मेरी जान,हिंदुस्तान बन के सोचना।'
आज,
न हिंदू बन के सोचना,
न मुसलमान बन के सोचना,
आज मेरी जान,
हिंदुस्तान बन के सोचना।
अनुभव
Humble request to all concerned , please respect the Supreme Court verdict on #AyodhyaCase today. Accept it with grace if it goes for you or against you. Our country needs to move on from this as one people. Jai Hind.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) November 9, 2019