बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल हिंदी फिल्मों की टूटती उम्मीदों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। ये साल शुरुआत से ही हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में लोग लगातार इंडस्ट्री को खतरें में बता रहे थे, लेकिन अब ब्रह्मास्त्र के प्रदर्शन ने सभी लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ शानदार प्रदर्शन कर रही है बल्कि कई रिकॉर्ड भी कायम कर रही है। हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बाद भी को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है। शानदारी वीएफएक्स (VFX) से सजी इस फिल्म को खराब डायलॉग के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ा। ऐसे में अब अयान मुखर्जी की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र के सेट पर नागार्जुन के साथ अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, फिल्म देखने के बाद कई लोग यह कह रहे हैं कि फिल्म में आलिया का किरदार सिर्फ शिवा यानी रणबीर कपूर के ईर्द-गिर्द घूम रहा था। लोगों के मुताबिक ब्रह्मास्त्र में आलिया का किरदार सीमित था। इससे पहले फिल्म अपने गाने केसरिया को लेकर भी विवादों में थी। ऐसे में अब अयान मुखर्जी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए अयान ने कहा कि, “मैंने इस बारे सुना। क्या आप बता सकते हैं कि वह वास्तव में कौन से हिस्से में हैं? क्या यह कुल मिलाकर पूरी फिल्म में है?” यह लोगों के सामने आने की तुलना में कागज पर बेहतर लग सकता है। उन्होंने आगे कहा, "मैंने सोचा था कि यह फिल्म को एक आत्मा देगा। क्योंकि सबसे बड़ी ऊर्जा आपके भीतर होती है और सबसे ज्यादा ऊर्जा तब होती है, जब आप प्यार में होते हैं।
3 of 4
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं,केसरिया पर उठे विवाद पर अयान ने कहा कि जब केसरिया गाना आया और हमने सुना तो पहले 48 घंटे हमने सोचा कि 'हे भगवान उन्होंने लव स्टोरियां के साथ ऐसा क्यों किया?' लेकिन जब गाना ब्लॉकबस्टर हो गया तो अब कोई उसकी बात नहीं कर रहा। इससे पता चलता है कि भारत में अलग-अलग तरह के दर्शक हैं। वहीं, फिल्म को लेकर चले बायकॉट ट्रेंड पर भी अयान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “हां, हमें परवाह थी कि लोग क्या कह रहे हैं, लेकिन साथ ही हम ठीक थे। हम अपनी फिल्म पर इतना ध्यान केंद्रित कर रहे थे" इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी इस फिल्म को देखें।
4 of 4
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि “एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं सभी को इसे देखने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं, जो शोर मचा रहे हैं और वे भी जो हमारी फिल्म से आश्वस्त नहीं हैं। हम चाहते हैं कि वे हमें मौका दें, देखें कि हमने कितना प्रयास किया है, हमने किस तरह का वीएफएक्स किया है क्योंकि मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म ने अभी तक ऐसा नहीं किया है और जिस तरह से भारतीय पौराणिक कथाओं को चित्रित किया गया है, उसका अनुभव करें। एक बार जब आप फिल्म देखते हैं तो आप अपनी राय के हकदार होते हैं कि आप इसे पसंद करते हैं या नहीं और मैं हर तरह के सुझावों के लिए तैयार हूं।"