मनोरंजन जगत से इन दिनों कई खुशखबरियां सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां कई सितारों के घर जहां किलकारी गूंजी तो वहीं कई ने जल्दी ही घर में किलकारी गूंजने की खबर फैंस के साथ साझा की। इसके साथ ही पिछले कुछ वक्त में कुछ सितारे शादी के बंधन में भी बंधे। तो वहीं दूसरी ओर कई सितारे ऐसे भी हैं जो जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इन सितारों की लिस्ट में एक नाम गौहर खान का भी है।
गौहर खान का दरबार परिवार में हुआ नाच-गाने के साथ स्वागत, शरमाती नजर आईं अभिनेत्री
दरअसल बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकीं गौहर खान जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी करने वाली हैं। डांस कोरियोग्राफर जैद, म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। कुछ वक्त पहले ही गौहर ने जैद के साथ शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद अब जैद के भाई-बहनों ने गौहर का परिवार में स्वागत किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि जैद के छोटे भाई आवेज दरबार और छोटी बहन अनम के साथ गौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां गौहर खान शरमाती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर आवेज और अनम वाह-वाह राम जी गाने पर डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। बता दें कि आवेज और अनम वीडियो क्रिएटर और डांसर हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar) on
इस वीडियो को आवेज ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो के साथ ही कैप्शन में आवेज ने लिखा, 'मुबारक हो गाजा। दुआ करता हूं कि अल्लाह हमेशा खुश रखें और आप दोनों को किसी की नजर ना लगे। इंशाअल्लाह,आमीन, सुम्मा आमीन।' याद दिला दें कि जैद के भाई बहन के अलावा कुछ वक्त पहले उनकी मां फरजाना ने भी गौहर का परिवार में स्वागत किया था।
24 दिसंबर को जैद और गौहर निकाह कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों के निकाह में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। बता दें कि गौहर और जैद की जोड़ी को दरबार परिवार और फैंस ने गाजा नाम दिया है।
पढ़ें: PHOTOS: परिवार संग इस आलीशान बंगले में रहते हैं महेश बाबू, अंदर से दिखता है बेहद खूबसूरत