सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर ही अपनी तस्वीरों के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अवनीत 20 साल की उम्र में ही काफी नाम कमा चुकी हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी अवनीत की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगी हैं।
Avneet Kaur: टाई एंड डाई ड्रेस में अवनीत कौर की कातिलाना अदाओं को देख फैंस हुए फिदा, तस्वीरें हो रहीं वायरल
अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अवनीत व्हाइट कलर की टाई एंड डाई बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो थाई स्लिट भी है। अवनीत एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं. जिसे देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। सभी तस्वीरों में अवनीत बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
अवनीत ने अपने लुक को खुले बालों और परफेक्ट मेकअप से साथ कंप्लीट किया है। वहीं, उन्होंने एक ब्लू बैग और मेचिंग सैंडल भी कैरी किया है। सभी तस्वीरों में अवनीत की अदांए एकदम कातिलाना है। वहीं, अवनीत के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं। वहीं, एक ने कहा कि आप सुंदरता की प्रतीक हैं।
अवनीत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें वह कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अवनीत के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि अवनीत पहली बार टीवी के रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद वह कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं और ‘अलादीन’ ने उन्हें एक अलग पहचान दी थी।