बॉलीवुड की 'रूप की रानी' इस दुनिया में नहीं रहीं। निधन के बाद दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार वाले 3 दिन बाद मुंबई लेकर लौटे थे। इन तीन दिनों में श्रीदेवी के परिवार वालों की दुबई में जिस शख्स ने मदद की क्या आप उसे जानते हैं? नहीं न..हम आपको उस शख्स के बारे में बताते है जो कपूर खानदान के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं था।
इस शख्स पूरा नाम अशरफ थामरासैरी है जिनकी उम्र 44 साल है। कहा जाता है कि यह शख्स उन लोगों की मदद करता है जिनकी मौत किसी कारण वश यूएई में हो जाती है। इसके पीछे इनका मकसद सिर्फ लोगों की दुआएं लेना है। इसका साथ ही उन लोगों की मदद करना है जो यहां की प्रक्रियाएं नहीं जानते।
कहा जाता है कि अशरफ थामरासैरी ही वही शख्स हैं जिन्होंने बोनी कपूर के परिवार की श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने से जुड़ी प्रकियाओं में मदद की। जानकारी के मुताबिक अशरफ ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से जुड़ी प्रकियाओं को पूरा कराया। इसके साथ ही उस दिन 4 और परिवार की भी मदद की थी।
थामरासैरी अब तक करीब 4,700 पार्थिव शरीर को उनके वतन वापस भेजने की प्रक्रियाओं में मदद कर चुके हैं जिनमें 38 देश शामिल हैं। आपको बता दें, यह मुख्य रूप से केरल के रहने वाले हैं लेकिन बीते कई सालों से दुबई में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।