यूट्यूबर आशीष चंचलानी का खुलासा, इस मुश्किल वक्त से गुजरा परिवार
मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वो और उनका परिवार कुछ दिक्कतों को सामना कर रहा इसलिए वो कुछ दिन अपने फैंस से बातचीत नहीं कर पाएंगे। इस पोस्ट को देखकर अशीष के चाहने वाले उनकी चिंता करने लगे थे। आशीष और उनका परिवार किस मुसीबत में है, यही सवाल उनके फैंस को खाए जा रहा था। शुक्रवार को आशीष चंचलानी ने आखिरकार खुलासा कर दिया कि वो और उनका परिवार कौनसी मुसीबत में था।
आशीष चंचलानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि कुछ हफ्ते पहले उनके पिता-माता, चाचा-चाची और भतीजा कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। सिर्फ आशीष और उनकी बहन मुस्कान ही घर में ऐसे थे जो इससे बचे रहे।
आशीष ने बताया कि वो पिछले चार महीने ने कोरोना वायरस के बारे में सुन रहे थे लेकिन जब उन्होंने खुद इसका सामना किया तो ये अनुभव बहुत अलग था। अशीष ने बताया कि उनके परिवार को किसी तरह के गंभीर नतीजों को सामना नहीं करना पड़ा। फिलहाल अब उनका परिवार सुरक्षित है।
Few weeks back my mummy and papa tested positive for covid-19.
— Ashish Chanchlani (@ashchanchlani) August 21, 2020
Not only mummy papa but my uncle,aunt, my nephew Adi (yes that little kid) & even my cousin brothers from ACV team jashan and tanish tested positive for corona.
गौरतलब है कि आशीष का यूट्यूब पर 'आशीष चंचलानी वाइंस' नाम से चैनल है जिसपर वह ज्यादातर कॉमेडी और कभी कभी प्रेरणादायक वीडियोज बनाकर साझा करते हैं। हाल ही उनके दो करोड़ सब्सक्राइबर पूरे हुए हैं।