अपनी मखमली आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में आशा भोसले ने एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। आज भले ही वो पंचतत्व में विलीन हो गईं लेकिन अपने पीछे यादगार गीतों की एक समृद्ध विरासत को छोड़कर गई हैं। आशा ताई के गीत हमेशा श्रोताओं के मन में बसे रहेंगे और अमर रहेंगे। यहां जानिए दिग्गज गायिका के अंतिम सफर से जुड़ी खास बातें।
2 of 11
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर
- फोटो : पीटीआई
दिग्गज कलाकारों ने किए आशा ताई के अंतिम दर्शन
रविवार (12 अप्रैल) को 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन हुआ। सोमवार सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। यहीं गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया।
रणवीर सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। ताई की पोती जनाई को रोता देख यहां सचिन भी अपने आंसू नहीं थाम सके। एआर रहमान भी आशा भोसले के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
3 of 11
आशा भोसले की पोती जनाई को सांत्वना देतीं तब्बू
- फोटो : पीटीआई
भावुक जनाई को तब्बू ने लगाया गले
आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं अभिनेत्री तब्बू भी भावुक हो गईं। उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को गले लगाया और उन्हें सांत्वना दी।
4 of 11
आशा भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम
आशा ताई के नाम पर ट्रस्ट बनाने की घोषणा
महाराष्ट्र कैबिनेट ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आशा ताई की अमर विरासत को सम्मान देने के लिए कैबिनेट ने उनके नाम पर एक चैरिटेबल ट्रस्ट या सामाजिक संस्था स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।
5 of 11
अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ, बॉय जॉर्ज और ब्रेट ली ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अमिताभ बच्चन, आशा ताई को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उनको श्रद्धांजलि दी। अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, 'आइकॉनिक हस्ती आशा भोसले हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है'।
इसी तरह दिग्गज गायिका के निधन पर ब्रिटिश म्यूजिशियन बॉय जॉर्ज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है, 'आपकी आवाज रेशम जैसी थी। आपकी आत्मा को शांति मिले'। साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। दोनाें ने साल 2006 में एक गाना 'यू आर द वन फॉर मी' साथ गाया था।