Asha Bhosle Birthday: अपनी शर्तों पर जी जिंदगी, महज 15 की उम्र में आशा भोसले ने इस कारण बना ली थी लता से दूरी
आशा भोसले ने कई सदाबहार गानों को अपनी आवाज देकर गुलजार किया है। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर संग रिश्ते में आई दरार के बारे में जान लेते हैं।
आशा भोसले और लता मंगेशकर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर खुद का करियर बनाया। हालांकि, बचपन में इन दोनों ने काफी दुख भी झेला। महज 14 वर्ष की उम्र में पिता का निधन हो जाने के कारण लता मंगेशकर ने काम करना शुरू कर दिया था। वहीं, आशा भोसले के बड़े होने पर लता मंगेशकर ने यह चाहा कि वह भी घर की जिम्मेदारियां उठाने में उनकी मदद करेंगी। हालांकि, ऐसा हो न सका। आशा को किसी और के हिसाब से अपना जीवन जीना पसंद नहीं था। इसी कारण उनकी और लता मंगेशकर के बीच दूरियां बढ़ती चली गई थीं। हद तो तब हो गई जब आशा ने महज 16 की उम्र में खुद से 15 वर्ष बड़े गणपतराव भोंसले से शादी कर ली थी।
गणपतराव भोंसले कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे। बड़ी बहन लता को सेक्रेटरी संग आशा की शादी नागवार गुजरी, और उन्होंने इस रिश्ते को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। यही कारण रहा कि सगी बहनों के बीच तकरार बढ़ती चली गई, और कई वर्षों तक दोनों ने कोई बातचीत भी नहीं की। गणपतराव के प्यार में दीवानी हो चुकीं आशा ने परिवार से सारे संबंध खत्म कर लिए थे।
Gagan Dev Riar Interview: ओम कटारे के तपाए कुंदन को मिला हंसल जैसा जौहरी, स्कैम 2003 के लिए बढ़ाया 30 किलो वजन
गणपतराव से शादी के बाद आशा ने तीन बच्चों को जन्म दिया। शुरुआत में दोनों के बीच बेहद प्यार था, लेकिन बदलते समय के साथ इस कहानी का अंत किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लता मंगेशकर ने एक दफा बहन की टूटी हुई शादी पर कहा था, 'मुझे पता था कि यह आशा के सही रिश्ता नहीं है।' आशा, गणपतराव से तो अलग हो गईं, लेकिन वह फिर भी बहन लता के करीब न आ सकीं। आशा भोसले ने महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) के साथ दूसरी शादी की, जो उनसे छह वर्ष छोटे थे। हालांकि, यह रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाया।
Bollywood: बेहद अतरंगी हैं बॉलीवुड के इन फिल्मों के नाम, सुनकर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
‘ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना’ और ‘इन आंखों की मस्ती’ समेत कई बेहतरीन गीतों के लिए जानी जाने वालीं आशा भोसले पुरस्कार जीतने के मामले में भी अव्वल रही हैं। आशा को 18 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया, जिसमें से वह सात बार पुरस्कार अपने नाम करने में सफल रहीं। 1979 में फिल्मफेयर जीतने के बाद आशा भोसले ने खुद को यह कहते हुए नॉमिनेट करने से मना कर दिया कि नई प्रतिभाओं को भी अवसर मिलना चाहिए। गायिका को वर्ष 2001 में 'फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था।
Jawan Screening: फिल्म जवान देखने थिएटर पहुंचीं सान्या मल्होत्रा साथ ही कई दिग्गज कलाकार पहुंचें