बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गिरफ्त में हैं। आर्यन रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज मे चल रही रेव पार्टी में मौजूद थे, जहां से उन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। वहीं, अब आर्यन 7 अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं। इस दौरान आर्यन के साथ 8 अन्य लोग भी एनसीबी की कस्टडी में हैं और सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि क्रूज पर पार्टी करने के लिए पुलिस से कोई अनुमति नही ली गई थी। इस एंगल पर मुंबई पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
रिमांड मिलने के बाद से ही एनसीबी आर्यन से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आर्यन ने खुलासा किया है कि, उन्हें अपने पिता शाहरुख खान से मिलने के लिए भी अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। आर्यन का ये खुलासा वाकई हैरान करने वाला है।
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
आर्यन ने एनसीबी की पूछताछ में कहा है कि, पापा इतने बिजी रहते हैं कि, कई बार मुझे उनसे मिलने के लिए उनकी मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। इतना ही नहीं, आर्यन ने एनसीबी को ये भी बताया है कि, उन्होंने विदेश से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है। बता दें कि, शाहरुख खान अपने काम में हमेशा फंसे हुए रहते हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे थे लेकिन आर्यन की गिरफ्तारी की वजह से वह शूट पर नहीं जा पा रहे हैं।
3 of 5
आर्यन खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
बता दें कि, अब तक एनसीबी ने सिर्फ 11 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसमें आर्यन खान समेत 8 लोग शामिल हैं। इसके अलावा एनसीबी ने अरबाज मर्चेंट का दोस्त श्रेयस और 1 शक्स जोगेश्वरी से और 1 ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने इस पूरे ड्रग मामले में अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धनीजा, विक्रांत छोकर, इश्तीम सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दो ड्रेग पैडलर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
4 of 5
aryan khan
- फोटो : social media
जानकारी के लिए बता दें कि, आर्यन खान पर NDP 8C, 20B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं के अंदर ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी बातें आती हैं।
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ बेटी की जमानत के लिए शाहरुख खान ने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को केस दिया लेकिन उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई। एनसीबी ने इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है।