फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail Rejected: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे

Mon, 04 Oct 2021 06:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Oct 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Sent To NCB custody till 7th October
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्रग्स केस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को राहत नहीं मिली है। मुंबई की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आर्यन समेत दो और लोग सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। एनसीबी ने सभी लोगों के लिए नौ दिन की कस्टडी की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत मंजूर की।




लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने लंबी पूछताछ के बाद आर्यन समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। रविवार शाम को सात बजे तीनों का मेडिकल टेस्ट किया गया। टेस्ट के बाद सभी को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया था।
 

Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Sent To NCB custody till 7th October
आर्यन खान - फोटो : ANI

सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा, तथ्यों और उनके लिंक जानने के लिए हमें आर्यन खान समेत तीन आरोपियों के रिमांड की आवश्यकता है। इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है। हमें इनके कॉल डिटेल्स निकालने होंगे। हमारे समाज में युवा नशे के खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। एएसजी ने अदालत को बताया कि उन्होंने पार्टी के आयोजकों से भी पूछताछ की है। 
 

Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Sent To NCB custody till 7th October
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि 'वॉट्सएप चैट यह साबित नहीं करता है कि आर्यन ने ड्रग्स ली। यदि कोई ऐसी चैट है जिनमें ड्रग्स को लेकर बात हो रही है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि आर्यन नशीली दवाओं की तस्करी करते हैं। आर्यन के पास से कोई ड्रग बरामद नहीं हुई है। उनके पास क्रूज की टिकट भी नहीं थी। आर्यन चाहें तो पूरी शिप खरीद सकते हैं। ये मामला जहाज में ड्रग्स बेचने का है ही नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Sent To NCB custody till 7th October
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, कोर्ट में एनसीबी की तरफ से कहा गया है कि आर्यन के फोन में ड्रग की चौंका देने वाली आपत्तिजनक तस्वीरें पाई गई हैं। आर्यन ड्रग्स के बारे में कोड वर्ड में चैटिंग करते थे। एनसीबी ने अब 11 अक्तूबर तक के लिए हिरासत की मांग की है। एनसीबी ने कहा था, हमें पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाना होगा। इसलिए हमें रिमांड दी जाए, ताकि सभी से अच्छे से पूछताछ हो सके। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड दे दी है।

विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Sent To NCB custody till 7th October
आर्यन खान - फोटो : Social Media

कबूली ड्रग्स लेने की बात
आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन्हीं के तहत आर्यन की गिरफ्तारी हुई है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आर्यन ने माना है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed