पौराणिक कथा पर आधारित टीवी सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल 12 जनवरी को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं । आज भी लोगों के मन से उनकी राम की छवि धूमिल नहीं हुई है । हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु, उड़िया और बृज जैसी कई भाषाओं में फिल्में करने वाले अरुण पिछले काफी समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं ।
उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। मेरठ कॉलेज में पढ़ते हुए ही उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का जुनून सवार हो गया था। जिसके बाद वो मुंबई आ गए थे। टीवी के राम का अब एक्टिंग करियर भले ही खत्म हो चुका हो लेकिन लोगों के दिलों में वो आज भी भगवान की तरह बसते हैं। अरुण की पहली फिल्म 'पहेली' थी जो 1977 में आई थी ।
3 of 7
Arun Govil
- फोटो : Social Media
इसके बाद वो फिल्म 'सावन को आने दो' में नजर आए थे । अरुण ने रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम-बेताल' से टीवी में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने राजा विक्रमादित्य का रोल निभाया था । इसी के बाद उन्हें रामायण में राम का रोल भी मिला । हालांकि राम का रोल पाना अरुण गोविल के लिए बेहद मुश्किल रहा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था ।
4 of 7
Arun Govil
- फोटो : social media
अरुण गोविल ने बताया था कि शुरुआत में रामानंद सागर ने उन्हें राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि राम का किरदार करने वाला इंसान सच में किसी भी बुरी लत से दूर हो । उस वक्त अरुण सिगरेट पीते थे । इस रोल को पाने के लिए अरुण ने सिगरेट पीना छोड़ दिया था।
5 of 7
Arun Govil
- फोटो : social media
इसके बाद से आजतक उन्होंने सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया । अरुण गोविल पिछले काफी सालों से एक्टिंग से दूर हैं । अरुण अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं । उनके प्रोडक्शन में टीवी सीरियल 'मशाल' प्रोड्यूस हुआ था । साथ ही उनकी प्रोडक्शन कंपनी दूरदर्शन चैनल के लिए कार्यक्रम बनाती है।