अरशद वारसी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और अब वह फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देने वाले हैं। अरशद वारसी की डेब्यू फिल्म के निर्माता अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीए थी। वहीं, अब सालों बाद अरशद वारसी ने अमिताभ बच्चन और उनकी इस कंपनी के खिलाफ एक बयान दिया है। अभिनेता ने खुलासा किया है कि फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के बाद अमिताभ बच्चन और उनकी इस कंपनी ने उनका सपोर्ट नहीं किया था।
2 of 4
अरशद वारसी
- फोटो : social media
अरशद वारसी से किया गया सवाल
अरशद वारसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में, वह एक प्रेस कॉफ्रेंस में शामिल हुए थे, जो फिल्म के प्रमोशन के लिए रखी गई थी। इस दौरान ही अरशद वारसी ने अपने बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का डायलॉग है कि मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं। इस डायलॉग के चलते अरशद वारसी से बॉलीवुड में गॉडफादर पर सवाल किया गया, जिस पर ही अभिनता ने बेहद ही हैरान करने वाला जवाब दिया।
3 of 4
Arshad Warsi,
- फोटो : social media
अभिनेता ने दिया ये जवाब
अरशद वारसी ने कहा, 'मैं मिस्टर बी (अमिताभ बच्चन) कहूंगा। मैंने अपने करियर की शुरुआत एबीसीएल, जॉय अगस्टीन से की थी। उन्होंने इस पेशे में मेरी एंट्री करवाई थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझे छोड़ दिया। उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। इसलिए मुझे नहीं पता कि उन्हें मैं क्या कहूं। गॉडफादर या क्या, मुझे नहीं पता।'
4 of 4
कृति सेनन-अक्षय कुमार,फिल्म-बच्चन पांडे
- फोटो : यूट्यूब
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ट्रेलर में अक्षय कुमार का गैंगस्टर वाला रूप देखने को मिला। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी ने अहम भूमिका निभाई है। कृति सेनन फिल्म में एक निर्देशक होती हैं, जो बच्चन पांडे पर फिल्म बनाने का फैसला करती हैं। वहीं, अरशद वारसी कृति सेनन को गैंगस्टर यानी अक्षय कुमार से मिलवाते हैं। इसी बीच फिल्म में खूब सारा एक्शन और धमाल देखने को मिलेगा।