इंटरनेशनल पॉप स्टार जस्टिन बीबर का कल मुंबई में कॉन्सर्ट हुआ। जस्टिन के फैंस के साथ कई बॉलीवुड स्टार भी उनका कॉन्सर्ट देखने के लिए डीवाई स्टेडियम पहुंचे। इन सेलेब्रिटीज में जैकलीन फर्नांडीस, श्रीदेवी, अयान मुखर्जी, हुमा कुरैशी और अर्जुन रामपाल शामिल थे।
जस्टिन के कॉन्सर्ट में अर्जुन रामपाल की बेटियों के साथ हुई ऐसी हरकत, छोड़कर जाना पड़ा शो
अर्जुन यहां अपनी दोनों बेटियों माहिका और मायरा के साथ पहुंचे थे। लेकिन यहां पर अर्जुन की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ उसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, अर्जुन रामपाल जब रेड कारपेट पर अपनी दोनों बेटियों के साथ आए तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। अर्जुन भी मीडिया के सवालों का जवाब देने लगे।
जस्टिन के कॉन्सर्ट में अर्जुन रामपाल की बेटियों के साथ हुई ऐसी हरकत, छोड़कर जाना पड़ा शो
देखते ही देखते भीड़ ज्यादा बढ़ गई। फोटोग्राफर्स भी दोनों बेटियों की तस्वीर खींचने के लिए उनके पास आ गए। जब अर्जुन ने फोटोग्राफर्स को अपनी बेटियों के इतने करीब देखा तो वो भड़क गए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को धक्का देकर पीछे कर दिया। साथ ही उन्हें दूर रहने की हिदायत दी।
जस्टिन के कॉन्सर्ट में अर्जुन रामपाल की बेटियों के साथ हुई ऐसी हरकत, छोड़कर जाना पड़ा शो
इसी के साथ अर्जुन इंटरव्यू छोड़ कर चले गए। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद वो चुपचाप अपने घर चले गए। बता दें कि कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबेंड अरबाज और दोनों बेटों के साथ पहुंची थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर भी अपनी दोनों बेटियों के साथ कॉन्सर्ट देखने पहुंचे। अनु मलिक अपनी बेटियों के साथ नजर आए।
जस्टिन के कॉन्सर्ट में अर्जुन रामपाल की बेटियों के साथ हुई ऐसी हरकत, छोड़कर जाना पड़ा शो
रवीना टंडन अपनी बेटी और उनके कुछ दोस्तों के साथ जस्टिन के गाने सुनने पहुंची थीं। बता दें कि जस्टिन अपने पर्पज टूर के लिए भारत आए थे। मुंबई के डीवाई स्टेडियम में जस्टिन ने दो घंटे तक परफॉर्म किया। स्टेडियम पर जस्टिन की एंट्री हेलीकॉप्टर से हुई थी।