'संदीप और पिंकी फरार' होने वाले हैं। उन्हें पकड़ने के लिए इस एक्टर ने पुलिस
इंस्पेक्टर की वर्दी पहन ली है। तस्वीरों में देखिए कौन हैं ये..
फिल्म 'मुबारका' से अपने फैंस का दिल जीतने वाले अर्जुन कपूर जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर बनने वाले हैं। बात हो रही है डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की अपकमिंग फिल्म की। 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म में अर्जुन दिल्ली पुलिस के ऑफिसर का किरदार निभाएंगे।
अर्जुन कपूर ने इस नए लुक का खुलासा खुद अपने इंस्टाग्राम पर किया। फिल्म में उनका लुक उनकी बाकी फिल्मों के अपेक्षा काफी अलग है। वह फिल्म में सतिंदर दहिया का किरदार निभाएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में परिणीति चोपड़ा, अर्जुन के साथ दिखाई देंगी।
बताया जा रहा है कि पुलिस का रोल करने के लिए अर्जुन ने काफी मेहनत की। इसके लिए अर्जुन ने दिल्ली पुलिस के कई ऑफिसर से बात भी की और मिलिट्री और पैरा मिलिट्री ट्रेनिंग भी ली। फिलहाल अभी ये साफ नहीं हो सका है कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी।