स्टार प्लस के
बहुचर्चित सीरियल 'दीया और बाती हम' की प्यारी बहु 'संध्या' फेम
दीपिका सिंह इन दिनों टीवी पर कमबैक करने को तैयार हैं।
वो इन दिनों मेटर्निटी लीव पर हैं। खास बात ये है कि दीपिका अपने बेटे की देखभाल और उसको प्यार करने के अलावा अपनी छुट्टियों को अच्छे एन्जॉय कर रही हैं। मीडिया से बात करते हुए दीपिका ने अपने बेटे के बारे में कई बातें शेयर कीं।
दीपिका ने बताया कि जब उनका बेटा मुस्कुराता है तो दुनिया उन्हें बेहद खूबसूरत नजर आती है। एक और बात, वह अपने बेटे सोहम को पति रोहित से भी ज्यादा प्यार करती हैं।
दीपिका ने बताया कि टीवी में वापसी करने के लिए मैंने वर्क आउट शुरू कर दिया है। वे वर्क आउट के समय भी बेटे को अपने पास ही रखती हैं। वो मानती हैं कि उनके वर्क आउट को उनका बेटा काफी एन्जॉय करता है।
वो आगे कहती हैं कि उन्हें खुशी है कि वे टीवी इंडस्ट्री में काम करती हूं और उन्हें मेटर्निटी लीव मिली, इसकी वे शुक्रगुजार हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने बीती मई को अपने बेटे सोहम को जन्म दिया है।