क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क पुलिस ने पकड़ लिया है। तस्वीरें सामने आते ही चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। हैरान मत हों...
दरअसल प्रियंका अपने चर्चित अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग करते हुए देखा गया है। इस दौरान वो पूरे एक्शन मूड में नजर आईं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रिंयका ने अपनी क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग का इटली सेड्यूल पूरा कर लिया है। हाल ही में वो न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक्शन करती देखी गईं हैं। फोटो में देखा जा सकता है प्रियंका को न्यूयॉर्क पुलिस ने पकड़ा हुआ है।
काले रंग की जैकेट और ब्लू रंग की पेंट में प्रियंका का ये लुक बेहद किलर नजर आ रहा है। आपको बता दें कि प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का पहला और दूसरा सीजन सुपरहिट रहा था, जिसके बाद अब वो सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। खास बात ये है कि क्वांटिको के सीजन 2 में 22 एपीसोड थे, मगर इसके सीजन-3 में कुल 13 एपीसोड हैं।
प्रियंका चोपड़ा जल्दी की बॉलीवुड की दो फिल्मों में एक जैसा किरदार भी निभाने वाली हैं। ये किरदार है अंतरिक्ष यात्री का। प्रियंका जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में काम करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका आमिर खान की एक ओर ऐस्ट्रनाट पर आधारित फिल्म में भी काम करने वाली है। आमिर खान की ये फिल्म पूर्व ऐस्ट्रनाट राकेश शर्मा पर आधारित होगी, जिसका नाम 'सेलूट' होगा।