बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार ही फिल्मों में सक्रिय है। इसमें कपूर खानदान का नाम भी शामिल है। बोनी कपूर के परिवार के बहुत से सदस्य फिल्मों में काम कर रहे हैं। अनिल कपूर जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो वहीं उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी बॉलीवुड मे नाम कमाया है। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी फिल्मों में हैं वहीं उनकी बेटी जान्हवी कपूर भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। हालांकि इस कपूर खानदान की फिल्मोग्राफी के अलावा निजी जिंदगी के किस्से भी फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं।
अर्जुन को अजीब लगता है भैया सुनना
बता दें कि बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी और उनकी दोनों बेटियों का जन्म हुआ था। वहीं मोना कपूर से अर्जुन कपूर और अंशुला का जन्म हुआ था। हालांकि अब मोना और श्रीदेवी दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं वहीं अपनी सौतेली बहनों से भी अर्जुन कपूर काफी लाड करते हैं। अर्जुन अपने परिवार को लेकर कई खुलासे करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन ने बताया है कि जब भी जान्हवी उन्हें अर्जुन भैया कहती हैं तो उन्हें बहुत अजीब लगता है।
2 of 5
अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जान्हवी कपूर कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अर्जुन को भैया कहती हैं जिसे सब टाइटल में ब्रदर अर्जुन लिखा गया। इस पर एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि, 'ये सुनने में थोड़ा धार्मिक लगता है- ब्रदर अर्जुन'। अर्जुन का कहना है कि जान्हवी द्वारा उन्हें अर्जुन भैया कहना अजीब भी है और नया भी।
3 of 5
खुशी, अंशुला, अर्जुन, जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
अर्जुन ने कहा कि, 'सच बात तो ये है कि मुझे अर्जुन भैया सुनना बहुत अजीब और नया लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंशुला मुझे बहुत अलग तरीके से भाई बुलाती है। अर्जुन को भैया शब्द सुनने की आदत नहीं है ऐसे में जब जान्हवी उन्हें भैया बुलाती हैं तो उन्हें अजीब सा महसूस होता है। बता दें कि अर्जुन अपनी बहन अंशुला से सबसे ज्यादा लगाव रखते हैं'। मां मोना कपूर के गुजर जाने के बाद अंशुला और अर्जुन ने एक दूसरे का काफी ख्याल रखा था।
4 of 5
अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन ने कहा कि, 'मैंने कभी जान्हवी से ये नहीं कहा कि मुझे किस नाम से पुकारे। मुझे लगता है कि ये बहुत ही नैचुरल तरीके से आया है कि जान्हवी मुझे अर्जुन भैया पुकारती है'। बता दें कि श्रीदेवी संग बोनी कपूर की शादी पर अर्जुन कपूर को खुशी नहीं हुई थी। वो अपनी सौतेली बहनों से भी दूर रहते थे, लेकिन जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो अर्जुन कपूर को भी गहरा दुख हुआ था। इसके बाद से वो अपनी दोनों बहनों जान्हवी और खुशी का भी ख्याल रखने लगे।
5 of 5
बहनों के साथ अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि बोनी कपूर ने जब दूसरी शादी की थी तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके दोस्त चिढ़ाते थे कि नई मां पाकर कैसा लग रहा है। अर्जुन ने कहा कि वो ये बात समझते हैं कि प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। हालांकि उन्हें पिता से हमेशा इस बात की नाराजगी रही है कि उन्होंने उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी की थी।