{"_id":"60ec0a570c294b0d190bbe59","slug":"bipasha-basu-share-romantic-photo-with-husband-karan-called-it-monkey-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: बिपाशा बसु ने पति करण संग साझा की रोमांटिक तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक हुए दीवाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: बिपाशा बसु ने पति करण संग साझा की रोमांटिक तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक हुए दीवाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 12 Jul 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : Instagram
Link Copied
बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में बोल्ड किरदारों और जबरदस्त खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। पिछले कुछ समय से बिपाशा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और जबरदस्त तस्वीरें साझा करती हैं। बिपाशा ने टीवी के मशहूर स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। करण बॉलीवुड में भी कदम रख चुके हैं। बिपाशा और करण की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन उनकी बॉन्डिंग और केमेस्ट्री देखकर ऐसा लगता है कि ये कपल अभी भी हनीमून पीरियड में हैं।
बिपाशा पर पति ने लुटाया प्यार तो साझा की तस्वीर
हाल ही में बिपाशा ने करण संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें उनके पति उन्हें चूमते नजर आ रहे हैं वहीं बिपाशा भी पाउट बनाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा है- मंकी लव। अब फैंस भी बिपाशा और करण की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी बिपाशा की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस तस्वीर में करण की अनोखी हेयर स्टाइल भी फैंस का खूब ध्यान खींच रही है।
Trending Videos
2 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram/bipashabasu
करण और बिपाशा बॉलीवुड के सबसे हॉट और लविंग कपल माने जाते हैं। करण और बिपाशा ने फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था और इस फिल्म के सेट पर ही दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। हालांकि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की थी और जेनिफर से पहले उन्होंने श्रद्धा निगम संग सात फेरे लिए थे।
वहीं बिपाशा बसु ने करण से शादी करने से पहले जॉन अब्राहम को करीब 9 साल तक डेट किया था। ऐसा कहा जाता था कि जॉन और बिपाशा भी शादी करने वाले थे, लेकिन किसी बात पर हुई अनबन के कारण दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद बिपाशा ने करण को अपना हमसफर चुना और आज दोनों बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति करण के साथ बिपाशा बासु
- फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover
बिपाशा बसु की संपत्ति की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबित वो करीब 113 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वो काफी लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। उनके पास मुंबई में करीब 16 करोड़ रुपये का आलीशान घर है। वहीं वो महंगी कारों की भी शौकीन हैं। करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक वो अपनी पत्नी से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास करीब 221 करोड़ रुपये हैं। वो फिल्मों और टीवी से जबरदस्त कमाई करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को बंगाली और पंजाब रीति रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। करण और बिपाशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं। अब फैंस जल्दी से बिपाशा और करण के बेबी का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये कपल फैंस को कब खुशखबरी सुनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।