फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस मां से जिंदगी भर नफरत करता रहा बेटा, उसकी मौत की खबर सुनते ही दौड़े चले आए अर्जुन कपूर

Mon, 26 Feb 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor reches mumbai to be with his family after the news of Sridevi demise
अर्जुन कपूर

भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज का दिन काली रात बनकर आया। लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि श्रीदेवी जैसी लिजेंड इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं। श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।

arjun kapoor reches mumbai to be with his family after the news of Sridevi demise
अर्जुन कपूर

दुबई से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी चल रही है। खबरों की मानें तो रात 1 बजे तक शव मुंबई पहुंचेगा और कल सुबह 11बजे अंतिम संस्कार होगा। अंतिम क्षणों में श्रीदेवी के पास उनकी दोनों बेटियां और पति मौजूद नहीं थे। मां की मौत की खबर सुनने के बाद जाह्नवी का बुरा हाल है।
 



 

arjun kapoor reches mumbai to be with his family after the news of Sridevi demise
अर्जुन कपूर

जाह्नवी करण जौहर की फिल्म 'धड़की' की शूटिंग कर रही थीं। खबर मिलते ही करण जाह्नवी को लेकर अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी कुछ ही देर पहले मुंबई पहुंचे। हाल ही में अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग अमृतसर में शुरू की थी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor reches mumbai to be with his family after the news of Sridevi demise
अर्जुन कपूर

इस फिल्म में अर्जुन के अपोजिट परिणीति चोपड़ा होंगी। जैसे ही अर्जुन को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली वो तुरंत मुंबई वापस आ गए। हालांकि श्रीदेवी के साथ अर्जुन का रिश्ता कड़वाहट से भरा रहा। अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने इस बात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
arjun kapoor reches mumbai to be with his family after the news of Sridevi demise
अर्जुन कपूर

अर्जुन ने कहा था, 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं।' अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed