{"_id":"59fbf0a24f1c1b68678b9239","slug":"arjun-kapoor-gives-48-hours-look-test-for-the-movie-sandeep-aur-pinky-faraar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर ने दिया 48 घंटे का लुक टेस्ट,जानें वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर ने दिया 48 घंटे का लुक टेस्ट,जानें वजह
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबांरका' जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रर्दशन के बाद अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म को सक्सेसफुल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खबरों की मानें तो अर्जुन ने अपनी अगली फिल्म के लिए 48 घंटे का लुक टेस्ट दिया है।
बता दें कि जल्द ही अर्जुन दर्शकों को दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन पुलिस की स्पेशल यूनिट के ऑफिसर बने हैं। फिल्म का शूट शुरू होने से पहले ही अर्जुन ने फैंस के लिए अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।
इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सतिंदर दहिया है।फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में दिखाई देंगी। अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, बदलाव ही सत्य है। मैं इस फिल्म के शुरू होने का अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता'।
10th film 1 truth...Change is the only constant !!! Can’t wait to begin filming this one #sandeepaurpinkyfaraar @yrf @SAPFTheFilm pic.twitter.com/SjZJw9f8Nu
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 31, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने लुक के बारे में बात करते हुए अर्जुन कहते हैं, 'मुझे लुक टेस्ट से पहले दिबाकर ने अपने घर पर कैदी बनाकर रख लिया था। मुझे हरियाणवी कॉप के इस पूरे लुक को फाइनल करने में पूरे 48 घंटे लग गए थे। अब दिबाकर ने मेरे इस लुक को फाइनल कर दिया है तो अब मैं बाहर निकल सकता हूं।'