{"_id":"5e2024978ebc3e4af95d8a8d","slug":"arjun-kapoor-funny-comment-on-anushka-sharma-instagram-photo-is-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट वायरल, अभिनेत्री ने भी तपाक से दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट वायरल, अभिनेत्री ने भी तपाक से दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर बाकी सितारों की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। वहीं कई बार उनके कुछ कमेंट काफी मजेदार भी होते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक कमेंट अब अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा की इंस्टाग्राम तस्वीर पर किया है।
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर धूप में कॉफी का मजा लेते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'और ऐसे ही हमारी घर की बालकनी पर सूरज की रोशनी में एक कप कॉफी प्यारी सी याद बन जाती है।'
3 of 5
anushka virat
- फोटो : social media
अनुष्का की इस तस्वीर को उनके पति विराट कोहली ने क्लिक किया है। इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन ने इस तस्वीर में अनुष्का के मोजों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जुराबों की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह जबरदस्त है।' वहीं अनुष्का ने भी अर्जुन के कमेंट पर मजेदार जवाब दिया है।
अर्जुन के कमेंट पर अनुष्का शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा, ' बॉस हम तो सॉक्स धोते हैं।' इसके साथ ही अनुष्का ने पूछा कि सॉक्स को ड्राई क्लीन कौन करता है। अर्जुन के साथ ही साथ अनुष्का के कमेंट को भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। न सिर्फ अनुष्का की तस्वीर बल्कि ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी
- फोटो : Social Media
बात अर्जुन कपूर के फिल्मी करियर की करें तो हाल ही में वो फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में संदीप और पिंकी फरार शामिल है। वहीं अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। जल्दी ही वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आ सकती है। सोशल मीडिया पर भारतीय जर्सी में अनुष्का की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।