जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना के जरिए निर्देशक शरण शर्मा बॉलीवुड में दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में शरण शर्मा के साथ बॉलीवुड का एक अभिनेता नजर आ रहा है। बचपन की इस तस्वीर को देखकर फैंस भी हैरान हैं।
इस अभिनेता के बचपन की तस्वीर देख फैंस भी खा गए धोखा, आप पहचान पाए क्या?
दरअसल इस तस्वीर में शरण शर्मा के साथ अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों की क्यूटनेस देखते ही बनती हैं। अर्जुन की मां मोना कपूर और शरण की मां संगीना शर्मा काफी अच्छी दोस्त रही हैं। ऐसे में उनके बच्चे अक्सर एक साथ ही खेला करते थे।
A post shared by TANUJ GARG (@tanuj.garg) on
तस्वीर में अर्जुन कपूर ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है और वो बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। बचपन से ही अर्जुन कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने वर्कआउट किया और फिट दिखने लगे। कई फिल्मों में सिक्स पैक एब्स दिखा चुकेे अर्जुन कपूर का वजन किसी जमाने में 140 किलो हुआ करता था जिसके चलते वे हीरो बनने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।
इशकजादे, औरंगजेब, टू स्टेट्स और गुंडे जैसी फिल्मों से प्रशंसा बटोर चुके अर्जुन कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी फिट बॉडी को लेकर लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अपने बढ़े हुए वजन पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि 'मैंने 3 साल में कभी हार नहीं मानी, जब मैं 20 साल का था तो मुझे 50 किलो कम करने पड़े। जरूरी है कि विश्वास रखा जाए। मुझे रखना होगा और एक दिन इसका फायदा मिलेगा। आज हम जो करेंगे आने वाले समय में उसकी ही प्रतिक्रिया होगी।'
अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों मलाइका और अर्जुन छुट्टियां मनाने देश से बाहर गए हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो भी शेयर की है। झील और पहाड़ों के बीच खड़े मलाइका-अर्जुन की इन तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: अर्जुन-मलाइका की इस फोटो को देख बोलीं फराह खान, 'अब तुम दोनों ने ये भी शुरू कर दिया'