अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले वह अभिनेत्री आथिया शेट्टी संग चर्चा में थे। दोनों को पार्टी में एक साथ देखने के बाद से उनके डेटिंग की अटकले लगना शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन की लाइफ में मलाइका अरोड़ा के आने के बाद से आथिया और अर्जुन की राहे अलग हो गई हैं।
खबर है कि दोनों एक दूजे से बात तक नहीं करते हैं। खबरों की माने तो अर्जुन और आथिया की अलग होने की कहानी बेहद दुख भरी थी। आथिया ने अर्जुन के घर अपना रिश्ता तोड़ा था। बता दें कि जब दोनों रिलेशनशिप में तो आथिया अर्जुन के जुहू वाले घर पर अक्सर जाया करती थीं। इस दौरान अर्जुन की बहन अंशुला और आथिया में अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। बहरहाल, अंशुला-आथिया अभी भी अच्छी दोस्त हैं।
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका के अर्जुन की लाइफ में आने के बाद से दोनों की बीच की दूरी बढ़ती गई। खबर है कि मलाइका ने ही अर्जुन पर दवाब डाला था कि वह आथिया से दूर रहे। आथिया अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। बता दें कि बीते कई महीनों से अर्जुन-मलाइका को कभी लंच तो कभी डिनर पर एक साथ देखा जा रहा है।
4 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
इन दिनों दोनों की शादी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। यह भी खबर फैली थी कि इस साल के अंत दोनों एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बना लेंगे। अर्जुन-मलाइका आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट हो ही रहे हैं।
लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है। हालांकि, समय-समय पर दोनों ने सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के कमेंट्स से एक-दूजे को सपोर्ट करने का पूरा काम किया है।