रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' एक बार फिर चर्चा में है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही अर्जुन कपूर खलनायक के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले हैं। इसी कड़ी में अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर रोहित शेट्टी ने उनका एक और लुक जारी किया है, जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
2 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का खलनायक अवतार साझा किया। उपहार पाकर अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने सभी प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ बेहद गर्व के साथ यह उपहार साझा किया। रोहित शेट्टी की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीशेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'रोहित शेट्टी सर, क्या गिफ्ट है!!! बर्थडे पर हुआ एक और खतरे का खुलासा।'
3 of 5
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जहां तक पोस्टर की बात है तो इसमें अर्जुन कपूर बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके पूरे चेहरे पर खून के छींटे देखे जा सकते हैं। किरदार पर और अधिक प्रभाव डालने के लिए, अर्जुन कपूर को हाथ में एक हथियार पकड़े देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर डरा देने वाली हंसी है। अर्जुन कपूर के बैकग्राउंड में कुछ लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं।
Arjun Kapoor Birthday: 39 साल के हुए अर्जुन कपूर, जन्मदिन पर वरुण धवन-जान्हवी-शनाया कपूर ने लुटाया प्यार

4 of 5
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर, सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, यह अब कोई रहस्य नहीं है कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर अपने करियर में पहली बार खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'सिंघम अगेन' की बात करें तो यह फिल्म साल 2011 में आई 'सिंघम' और 2014 में रिलीज हुई 'सिंघम रिटर्न्स' का तीसरा पार्ट है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है और यह उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।
Aditi Rao: लंदन में 17 घंटे एयरपोर्ट पर फंसी रहीं अदिति, सामान देरी से पहुंचाने के लिए एयरलाइन को लगाई फटकार
5 of 5
दीपिका पादुकोण-सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम अगेन' दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अतिरिक्त, 'सिंघम अगेन' रणवीर सिंह को 'सिम्बा' के रूप में वापस लाएगी, और दीपिका पादुकोण पहली 'लेडी सिंघम' के रूप में पुलिस जगत में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अहम किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदा नया दफ्तर, पहले से इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बिग बी