इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर बाजार गर्म है। मलाइका ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए कहा था कि मुझे अर्जुन पसंद हैं इस तरह से या फिर उस तरह से। हाल में अर्जुन-मलाइका को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। जिसको लेकर अब कई सवाल उठ गए हैं।
2 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : social media
पार्टियों से लेकर डिनर डेट तक हर जगह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि शुक्रवार को इस जोड़े को एक असमान्य जगह देखा गया। अर्जुन-मलाइका लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें मीडिया के कैमरों ने कैद कर लिया।
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : social media
कैजुअल और कंफर्ट लुक में दोनों स्टार्स को अस्पताल में एंट्री करते देखा गया। सीधे अस्पताल तक पहुंचने की बजाय वो दूसरी तरफ गाड़ी रोककर, सड़क पार कर अस्पताल गए। हालांकि इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर दोनों अस्पताल क्यों गए थे।
हाल ही मलाइका ने एक बार फिर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका ने लिखा कि 'करीबी व्यक्ति, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है। समय के साथ ये लगाव और गहरा होता चला गया।'
मलाइका ने आगे लिखा कि 'आपको ये अहसास होने लगता है कि कोई है जिसेे आप सबसे ज्यादा चाहते हैं। आपका करीबी हमेशा हर लेवल पर आपको बेहतर तरीके से समझता है। जो आपको शांति, सुकून और आपके चारों ओर खुशियां बिखेर देता है।' मलाइका ने अपने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन माना जा रहा है वो जिस करीबी की बात कर रही हैं वो अर्जुन कपूर ही हैं।