{"_id":"605bff6f376b003efe4d9295","slug":"arjun-kapoor-and-malaika-arora-cosy-pic-in-amrita-arora-house-party-here-inside-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृता अरोड़ा की हाउस पार्टी में पहुंचे ये बड़े सितारे, मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच दिखीं नजदीकियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमृता अरोड़ा की हाउस पार्टी में पहुंचे ये बड़े सितारे, मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच दिखीं नजदीकियां
मुंबई में बुधवार की रात को अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने एक हाउस पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इन सबके बीच जिस जोड़े ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनों की यह तस्वीर करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। उनके बीच नजदीकियां साफ देखी जा सकती है।
पार्टी में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह बेहद हॉट दिख रही थीं। उन्होंने शाइनी रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इससे मैचिंग करता हुआ हाई हील्स और उन्होंने रेड कलर का ही मास्क पहना था। वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ जींस कैरी की और ब्लैक कलर का ही मास्क लगा रखा था। गाड़ी में बैठे अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाया। उनके साथ गाड़ी में पीछे संजय कपूर बैठे थे।
हाउस पार्टी में सितारे
- फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला हैं। तस्वीर के साथ करण ने कैप्शन में लिखा- ‘कैचिंग अप।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरी खान
- फोटो : instagram/viralbhayani
अमृता अरोड़ा के घर सितारों का पहुंचना रात नौ बजे से शुरू हो गया था। आधी रात तक इस पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी स्पॉट हुईं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। कोरोना को देखते हुए गौरी खान ने ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था।
हाउस पार्टी में सितारे
- फोटो : instagram/maheepkapoor
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। इसमें अर्जुन कपूर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उनके साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, महीप कपूर, गौरी खान और सीमा खान हैं। तस्वीर के साथ महीप कपूर ने कैप्शन दिया- 'रातें इस तरह।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।