‘द कपिल शर्मा शो’ इस हफ्ते अपने 100 एपिसोड्स पूरे करने जा रहा है और इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स - सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभु देवा, साईं मांजरेकर, सुदीप किच्चा और अरबाज खान के साथ हंसी का सबसे बड़ा हंगामा लेकर आ रहा है। कपिल शर्मा के साथ चर्चा के दौरान दबंग 3 के ये सभी सितारे अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करते हुए खूब मस्ती करेंगे, और इस शो का पॉपुलर गेम ‘के भईल करोड़पति’ भी खेलेंगे।
2 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान खान इस शो की एनर्जी को कई गुना बढ़ा देंगे, जब वो हाल ही में रिलीज हुआ अपना पॉपुलर गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ पर झूमते नजर आएंगे। कपिल ने जब इस गाने का दिलचस्प शीर्षक सुना, तो उन्होंने पूछा कि यह गाना कैसे बना। इस पर एक घटना का जिक्र करते हुए अरबाज ने कहा, “हम दबंग 3 के लिए, दबंग के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और दबंग 2 के ‘फेविकॉल’ जैसा ही कोई आइटम सॉन्ग ढूंढ रहे थे। दरअसल, हम दबंग 3 में मुन्नी बदनाम हुई का तोड़ तलाश रहे थे। तभी सलमान खान ने रात के 1.30 बजे मुझे फोन करके तुरंत मिलने को कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘मुन्नी बदनाम’ का एक परफेक्ट तोड़ मिल गया है।”
3 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Social Media
अरबाज के साथ एक घंटे तक चर्चा करने के बाद सलमान ने आखिर अपने इस मास्टरपीस का खुलासा किया। अरबाज आगे बताते हैं, “सलमान ने कहा कि ‘मुन्ना बदनाम’ एक परफेक्ट सॉन्ग है और हमें इसे करना चाहिए। शुरुआत में तो मुझे इस आइडिया पर आपत्ति थी और मेरा कहना था कि हम कुछ और सोच सकते हैं और पुराने गाने को ही संवारने से अच्छा हम कुछ ओरिजिनल बना सकते हैं।”
4 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : amar ujala, mumbai
अरबाज ने बताया, “जब सलमान ने मुझसे वादा किया कि वो फिल्म में इस गाने को तभी रखेंगे, जब यह अच्छा बन पड़ेगा, उसके बाद ही मैं इस टाइटल के लिए राजी हुआ। हमने यह आइडिया ललित जी को सुनाया क्योंकि उन्होंने मुन्नी बदनाम हुई बनाया था। इसके दूसरे विकल्प के लिए साजिद-वाजिद को भी मौका दिया गया था। दोनों ही गाने बढ़िया बन पड़े थे लेकिन अंत में साजिद-वाजिद के गाने को फिल्म के लिए चुना गया। दबंग 1 में ‘मुन्नी बदनाम’, दबंग 2 में ‘फेविकॉल’ और अब दबंग 3 के लिए ‘मुन्ना बदनाम’ एकदम परफेक्ट रहा।”
पढ़ें: सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ते ही ट्रेंड हुआ #GetWellSoonSidharth,पूर्व कंटेंस्टेंट बोले- 'नजर लग गई'