अरबाज खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अरबाज खान को टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर का हमशक्ल कहा जाता है। यही नहीं उनके कई मीम्स भी वायरल होते रहते हैं। जब अरबाज खान से इस पर रिएक्शन पूछा गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया।
2 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : social media
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हां, मुझे इन मजेदार पोस्ट के बारे में पता है जिनमें मुझे रोजर फेडरर का हमशक्ल कहा जाता है। मुझे यह नहीं पता कि फेडरर को इस बारे में पता होगा या नहीं, लेकिन मैं उनसे मिलना चाहता हूं। मैं फेडरर का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे पता चला है कि उनका एक घर दुबई में भी है जब वो दुबई ओपन खेलते हैं तो वो वहीं रुकते हैं। मेरा प्लान है कि उस दौरान मैं उनसे मिल पाऊं।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर अरबाज ने कहा कि 'ट्रोल के नकारात्मक कमेंट्स से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरे कुछ लोगों की तरह मैं अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता। ज्यादातर मैं काम से जुड़ी चीजें ही शेयर करता हूं। मुझे पता होता है कि यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगा।'
4 of 5
Arbaaz Khan, Salman Khan
- फोटो : social media
अरबाज आगे कहते हैं कि 'मैं इससे खुश हूं। सबको अपनी राय रखने का अधिकार है और सबकी अपनी सोच है। अगर मैं किसी के कमेंट्स नहीं पढ़ना चाहता तो मैं उन्हें ब्लॉक कर देता हूं।' अरबाज फिलहाल दबंग 3 को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। इसकी शूटिंग अभी महाराष्ट्र में चल रही है।
5 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
तलाक के बाद अरबाज खान इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें हैं। अरबाज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन यह टूट गया। अगर कुछ भी गलत नहीं है तो बेहतर है कि दो लोगों को अपना जीवन खुद चलाना चाहिए और यह निर्णय लेना चाहिए।'