कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) और शाहरुख खान की 'फ्रैडी' (Freddie) से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद खबर आई कि निर्देशक आनंद एल राय ने भी उन्हें अपनी फिल्म से निकाल दिया है। हालांकि, बाद में आनंद एल राय ने इस अफवाह बताया था। हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कार्तिक आर्यन का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था। तो वहीं अब इस कड़ी में फिल्म एडिटर और लेखक अपूर्व असरानी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने बताया है कि कैसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ भी कैंपेन चलाया गया था। अपूर्व के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही फैंस कार्तिक आर्यन के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में आए अपूर्व असरानी
अनुभव सिन्हा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपूर्व असरानी ने ट्वीट किया और उन्होंने इस पूरे मामले को पक्के तौर पर कैंपेन बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग का जिक्र भी किया, जो उन्होंने सुशांत के निधन के बाद लिखा था।
2 of 5
अपूर्व असरानी
- फोटो : Social Media
अपूर्व ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अनुभव सर का सम्मान करता हूं उन्होंने कार्तिक आर्यन के खिलाफ चल रहे है इस पूरे मामले को पक्के तौर पर कैम्पेन बताया। एक साल पहले मैंने सुशांत सिंह राजपूत को धमकाने के बारे में ब्लॉग किया था। और हालांकि मुझे कई पत्रकारों द्वारा इसके लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है, मुझे लगता है कि कुछ बेहतर होने के लिए बदल रहा है।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अपूर्व असरानी ने अपने ब्लॉग में कहा था, 'मेरी लड़ाई कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं। मैं इसलिए अपनी आवाज उठा रहा हूं क्योंकि मैं उसे जानता था। मैं समझता हूं कि वह किस दौर से गुजर रहा होगा, जब एक कैम्पेन उसकी इमेज, खराब करने के लिए चलाया जा रहा हो और दूसरा उसकी सफलता पर असर डाल रहा हो।'
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा था, 'अमूमन यही होता है कि जब प्रोड्यूसर्स किसी एक्टर को अपनी फिल्म से ड्रॉप करते हैं या एक्टर फिल्म छोड़ता है तो वो इस पर बात नहीं करते हैं। मुझे यकीन है कि कार्तिक आर्यन के खिलाफ साजिश की जा रही है और यह अन्याय है। मैं उनकी चुप्पी का सम्मान करता हूं।'
5 of 5
करण जौहर, कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन को फिल्मों से निकाले जाने के बाद करण जौहर और शाहरुख खान की तरफ से कोई बयान नहीं आया। हालांकि, दोनों का कहना है कि कार्तिक खुद इन फिल्मों से बाहर निकले हैं। दिलचस्प है कि कार्तिक आर्यन इस पूरे मामले में अभी तक चुप हैं। लोगों के मन में अब तो सवाल उठने लगे हैं कि क्या सुशांत सिंह राजपूत की तरह कार्तिक आर्यन के साथ भी एक आउटसाइडर की तरह बर्ताव किया जाएगा।