अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री को आपने 'बिग बॉस' सीजन 7 में देखा होगा। अपूर्व अपनी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा सकलानी के साथ 'बिग बॉस' में आए थे। अपूर्व को सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अरमान के किरदार से सबसे ज्यादा पहचान मिली।
2 of 5
apurva agnihotri
- फोटो : bigg boss
दो दिसंबर 1972 को जन्मे अपूर्व अग्निहोत्री ने साल 1997 में सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। अभिनय की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद अपूर्व गलत वजहों से भी चर्चा में रहे।
3 of 5
apurva agnihotri
- फोटो : file photo
अपूर्व की पत्नी शिल्पा ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गंगा का किरदार निभाया था। अपूर्व और शिल्पा ने अपने काम से टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। फिर कई महीने तक ये कपल कैमरे की दुनिया से गायब रहा। अचानक एक साल बाद दोनों चर्चा में आए। पुलिस ने अपूर्व और शिल्पा को मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी में पकड़ा था।
4 of 5
apurva agnihotri
- फोटो : file photo
अपूर्व और शिल्पा मीडिया के सामने भी आए और लगातार ड्रग्स नहीं लेने की बात ही कहते रहे। बाद में पुलिस कस्टडी के बाद शिल्पा ने कहा कि 'हम लोग केवल एक पार्टी में शामिल होने गए थे। हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि वो एक रेव पार्टी है।' वहीं अपूर्व ने कहा कि 'हमने खुद से ड्रग्स नहीं लिया और ना ही किसी को ड्रग्स लेते हुए देखा।'
5 of 5
apurva agnihotri
- फोटो : file photo
ये पूरा मामला साल 2012 का है। अगले ही साल 2013 में दोनों बिग बॉस के घर में शामिल होने पहुंचे। अपूर्व और शिल्पा ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले ही कॉन्ट्रैक्ट में कहा था कि वो घर के अंदर रेव पार्टी के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहेंगे। अपूर्व आखिरी बार 2018 में प्रसारित सीरियल 'बेपनाह' में नजर आए थे।
फिल्मों में आने से पहले बेकरी की दुकान चलाता था ये अभिनेता, फिर ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री