सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' सबसे बड़ी विजेता बनकर सामने आई इस फिल्म ने पांच पुरस्कारों को अपने नाम किया। इसी में से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार मिला। अब इस पर एक्ट्रेस अपर्णा ने अपनी प्रतिक्रिया दी व्यक्त की है और साथ ही फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया है।
2 of 4
अपर्णा बालामुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड जीतने पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री अपर्णा ने एक बयान मे कहा "सुधा मैम (फिल्म की निर्देशक) और सूर्य (अभिनेता सूर्या सारावनन शिवकुमार) जैसी अनुकरणीय प्रतिभाओं के साथ फिल्म में काम करना मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाली जर्नी थी। सोरारई पोटरु के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना वास्तव में एक सम्मान के साथ ही मेरी आने वाली फिल्मों पर और भी अधिक मेहनत करने की जिम्मेदारी है।"
3 of 4
अपर्णा बालामुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
2015 में शुरू किया था अभिनय की दुनिया में करियर
फिल्म सोरारई पोटरु के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस अपर्णा 26 साल की हैं और ये उनके करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। एक्ट्रेस ने साल 2015 में फिल्म ओरु सेकेंड क्लास से अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद वह मलयालम, तमिल से लेकर तेलुगू फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं। फिल्म सोरारई पोटरु उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।
4 of 4
सोरारई पोटरु
- फोटो : सोशल मीडिया
सोरारई पोटरु को मिले पांच पुरस्कार
बात करें फिल्म सोरारई पोटरु की तो 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ने तीन बड़े पुरस्कारों समेत पांच पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अलावा, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) शामिल है।