लॉकडाउन में जब कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है तो ऐसे में फैंस के लिए मनोरंजन के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। तैयार होकर रखी हुईं वेब सीरीज और फिल्में धड़ाधड़ इस माध्यम पर रिलीज हो रही हैं। इस बीच ओटीटी पर अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हुई है और वो 'पाताल लोक' लेकर हाजिर हैं। अनुष्का ने वेब सीरीज देखते हुए एक तस्वीर साझा की है लेकिन फैंस की नजर उनके घर पर रखी एक फोटो फ्रेम पर पड़ गई।
घर पर 'पाताल लोक' देख रही थीं अनुष्का, शादी की तस्वीर पर पड़ी फैंस की नजर और करने लगे ऐसे कमेंट
अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीर साझा की है वो उनके लिविंग रूम की है। टीवी पर 'पाताल लोक' वेब सीरीज चल रही है। अनुष्का कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। टीवी के नीचे एक फोटोफ्रेम रखा हुआ है जिस पर अनुष्का और विराट का स्केच बना हुआ है। ये विराट-अनुष्का की शादी का स्केच है, जो काफी फनी लग रहा है। फोटो में विराट और अनुष्का हंसते नजर आ रहे हैं।
पोस्ट साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'सब लोक के सब लोग देख रहे हैं पाताल लोक।' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि तस्वीर में दिख रहा वेडिंग स्केच भी चर्चा में आ गया है।
Sab lok ke sab log ab dekh rahe hai #PaatalLok. Go watch. Streaming NOW on @PrimeVideoIN : https://t.co/GOrhcoMXZY@OfficialCSFilms #KarneshSharma #SudipSharma @manojmittra #SaurabhMalhotra @prosit_roy #AvinashArun @Jaiahlawat #NeerajKabi @GulPanag @swastika24 @nowitsabhi pic.twitter.com/SQKyvjpu9J
इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- 'शो से ज्यादा ये फोटो चर्चा में आ जाएगी।' एक अन्य यूजर ने विराट और अनुष्का के स्केच को क्यूट बताया। एक यूजर ने लिखा- 'यह मुश्किल तस्वीर है।'
@imVkohli this photo though...🔥😍😂 pic.twitter.com/uDtbOw0lRL Show se jyada ye pic jyad charcha mai aa jayegi 😀
याद दिला दें कि लॉकडाउन में अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों वीडियोज और तस्वीरों के जरिए फैंस का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले अनुष्का ने विराट का हेयरकट भी किया था। इसके साथ ही मैदान पर दर्शकों की तरह उन्हें चीयर भी करती नजर आई थीं।
प्रियंका और निक के फैंस के लिए खुशखबरी, पति के साथ बेबी बंप में दिखाई दीं ये करीबी